राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली 24 मार्च 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे सख्त और सबसे सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि देश की विदेश नीति आज पूरी तरह compromised हो चुकी है, क्योंकि प्रधानमंत्री खुद compromised हैं। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति अब भारत की नहीं, बल्कि अमेरिका और इजराइल के एजेंडे की एजेंसी बन चुकी है। राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “देश की विदेश नीति आज compromised है, क्योंकि PM मोदी खुद compromised हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ वही करते हैं जो अमेरिका और इजराइल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित में फैसले ले ही नहीं सकते — और ये साफ दिख रहा है।” उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “मैं लिखकर दे रहा हूं — जो अमेरिका और इजराइल कहेगा, वो नरेंद्र मोदी करेंगे। वो देश और हमारे किसानों के हित में काम नहीं करेंगे।”
राहुल गांधी ने मोदी की पूरी विदेश नीति को उनकी निजी विदेश नीति करार देते हुए कहा कि पूरी दुनिया इसे अब universal joke मान रही है। उन्होंने कहा, “अगर प्रधानमंत्री compromised हैं, तो हमारी विदेश नीति भी compromised है — ये स्पष्ट है, सब देख रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप को ठीक-ठीक पता है कि मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते।”
राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। “बहुत नुकसान हो गया है। पूरा ढांचा उड़ा दिया है। अब नरेंद्र मोदी इस नुकसान को ठीक नहीं कर सकते हैं।” यह हमला ठीक उसी समय आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका – इजराइल-ईरान तनाव चरम पर है, पाकिस्तान खुद को शांति का दूत बताकर इस्लामाबाद में JD वांस और ईरानी नुमाइंदों की बैठक की तैयारी कर रहा है, और भारत की अनुपस्थिति साफ नजर आ रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की ‘फादरलैंड’ वाली सेल्फी डिप्लोमेसी और जबरन गले मिलकर फोटो खिंचवाने की नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर पूरी तरह अलग-थलग और तमाशा बना दिया है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि मोदी भारत के हित की रक्षा नहीं कर रहे, बल्कि अमेरिका और इजराइल के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। किसानों की आय, देश की अर्थव्यवस्था, रणनीतिक स्वायत्तता और ऊर्जा सुरक्षा सब इस compromised नीति के कारण खतरे में हैं।
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के इस बयान का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति अब भारत की राष्ट्रीय नीति नहीं रह गई है, बल्कि वाशिंगटन और तेल अवीव की एजेंसी बन चुकी है। राहुल गांधी का यह बयान उन दिनों में आया है जब पाकिस्तान जैसे IMF के कर्जदार और आतंक का गढ़ देश खुद को ‘पीस मेकर’ बता रहा है, जबकि भारत की भूमिका शून्य नजर आ रही है।
राहुल गांधी का सीधा और सख्त संदेश: मोदी compromised हैं, इसलिए हिंदुस्तान compromised हो गया है। और इस भारी नुकसान को अब ठीक करना बेहद मुश्किल है। देश की रणनीतिक स्वायत्तता और किसानों के हितों की बलि चढ़ चुकी है।




