Home » National » LPG संकट का असर आईटी सेक्टर तक: HCLTech ने कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, Infosys कैंपस में फूड सर्विस प्रभावित

LPG संकट का असर आईटी सेक्टर तक: HCLTech ने कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, Infosys कैंपस में फूड सर्विस प्रभावित

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 12 मार्च 2026

देश में गहराते एलपीजी संकट का असर अब आईटी सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस की कमी के कारण कई बड़े कॉरपोरेट कैंपसों की कैफेटेरिया सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कंपनियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसी स्थिति को देखते हुए आईटी कंपनी HCLTech ने अपने कुछ कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चेन्नई स्थित HCLTech कैंपस में कैफेटेरिया सेवाएं गैस की कमी से प्रभावित हो गईं। इसके बाद कंपनी ने कर्मचारियों को सूचना जारी कर कहा कि वे अपने मैनेजर की अनुमति लेकर कुछ दिनों तक घर से काम कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और हालात सामान्य होने पर दफ्तरों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

वहीं आईटी दिग्गज Infosys के कई कैंपसों में भी एलपीजी संकट का असर देखने को मिला है। रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी के कैफेटेरिया और फूड कोर्ट में भोजन सेवाएं सीमित कर दी गई हैं। कई जगहों पर मेन्यू छोटा कर दिया गया है, जबकि कुछ लाइव कुकिंग काउंटर अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि फूड सर्विस देने वाली एजेंसियों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं। इसके कारण हजारों कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक उपकरणों से खाना बनाने या बाहरी किचन से भोजन मंगाने जैसे विकल्प भी तलाश रही हैं।

देश के कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कमी के कारण होटल-रेस्टोरेंट, कैंटीन और बड़े संस्थानों की रसोई प्रभावित हो रही है। अगर आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो कॉर्पोरेट सेक्टर में भी कामकाज की व्यवस्था पर इसका और असर पड़ सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments