Home » International » उड़ान का सुनहरा मौका: Air Arabia की ‘सुपर सीट सेल’, 10 लाख सीटें सिर्फ ₹6,038 से शुरू!

उड़ान का सुनहरा मौका: Air Arabia की ‘सुपर सीट सेल’, 10 लाख सीटें सिर्फ ₹6,038 से शुरू!

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025

अगर आप लंबे समय से विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। Air Arabia ने अपनी शानदार ‘Early Bird Super Seat Sale’ की घोषणा कर दी है — 10 लाख से अधिक सीटें अब मात्र ₹6,038 से शुरू!

यह ऑफर आज से बुकिंग के लिए खुल गया है और 12 अक्टूबर 2025 तक मान्य रहेगा। यात्री 17 फरवरी से 24 अक्टूबर 2026 के बीच की उड़ानों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। ऑफर में मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, गोवा, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोयंबटूर और कालीकट से शारजाह, अबू धाबी और रस अल खैमाह के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें शामिल हैं।

यह ऑफर सिर्फ खाड़ी देशों तक सीमित नहीं है। शारजाह से आगे यात्री यूरोप और अफ्रीका के प्रमुख शहरों तक भी कनेक्टिंग फ्लाइट ले सकते हैं। इनमें म्यूनिख, प्राग, मिलान, वियना, वारसॉ, एथेंस, मॉस्को, बाकू, त्बिलिसी, नैरोबी और काहिरा जैसे लोकप्रिय गंतव्य शामिल हैं। यानी एक टिकट से आप खाड़ी का मज़ा लेने के साथ-साथ यूरोप या अफ्रीका की यात्रा भी बेहद सस्ते में कर सकते हैं।

एयरलाइन के मुताबिक, यह ऑफर सिर्फ इकोनॉमी क्लास यात्रियों के लिए लागू है और सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगी। जिन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किफायती विकल्प चाहिए, उनके लिए यह डील एक बड़ा मौका है।

200 से अधिक रूट्स पर परिचालन करने वाली यह एयरलाइन अपनी कम कीमत और बेहतरीन सेवा के लिए जानी जाती है। यात्रा प्रेमियों और बजट फ्लायर्स के लिए यह ऑफर वाकई एक बड़ा आकर्षण है।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments