Home » International » भारतीयों की लगातार मांग पर युद्ध पीड़ित ईरानियों की मदद के लिए दिल्ली में ईरानी दूतावास ने जारी किया डोनेशन अकाउंट

भारतीयों की लगातार मांग पर युद्ध पीड़ित ईरानियों की मदद के लिए दिल्ली में ईरानी दूतावास ने जारी किया डोनेशन अकाउंट

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज
नई दिल्ली | 14 मार्च 2026

ईरान में जारी युद्ध की स्थिति के बीच भारत में स्थित Embassy of the Islamic Republic of Iran in New Delhi ने युद्ध से प्रभावित ईरानी नागरिकों की सहायता के लिए भारत में डोनेशन स्वीकार करने का ऐलान किया है। दूतावास ने बताया कि भारतीय समाज के कई दानदाताओं, सामाजिक संगठनों और भलाई के कामों से जुड़े लोगों की ओर से लगातार अनुरोध किए जा रहे थे कि उन्हें युद्ध पीड़ित ईरानी नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने का अवसर दिया जाए। इन आग्रहों को ध्यान में रखते हुए दूतावास ने आधिकारिक रूप से एक बैंक खाता सार्वजनिक किया है, जिसमें इच्छुक लोग आर्थिक सहायता जमा कर सकते हैं।

इस संबंध में दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल Iran in India पर जारी बयान में कहा गया है कि “हमारे भारतीय भाई-बहनों में से दान देने वाले और भलाई करने वाले सदस्यों की बार-बार की रिक्वेस्ट के बाद, जो चल रहे युद्ध से प्रभावित ईरानी देशवासियों को मानवीय सहायता देना चाहते हैं, नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की एम्बेसी इच्छुक लोगों के लिए डोनेशन जमा करने हेतु बैंक अकाउंट नंबर जारी कर रही है।”

दूतावास द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सहायता राशि जमा करने के लिए बैंक खाता “Embassy of Iran” के नाम से खोला गया है। इसका बैंक अकाउंट नंबर 11084232535 है और IFS कोड SBIN0000691 बताया गया है। इच्छुक लोग इस खाते में अपनी ओर से आर्थिक सहायता भेज सकते हैं।

दूतावास ने यह भी जानकारी दी है कि जो लोग सहायता राशि जमा करेंगे, वे चाहें तो अपने भुगतान का स्क्रीनशॉट या रसीद व्हाट्सऐप नंबर +91 98998 12318 पर भी भेज सकते हैं, ताकि दूतावास के पास उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहे और सहायता प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।

मध्य-पूर्व में जारी सैन्य तनाव के कारण ईरान के कई इलाकों में आम नागरिकों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में भारत में रहने वाले ईरानी नागरिकों के साथ-साथ कई भारतीय सामाजिक संगठन और दानदाता भी मानवीय आधार पर मदद करने की इच्छा जता रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में ईरानी दूतावास ने यह औपचारिक पहल शुरू की है, ताकि युद्ध से प्रभावित लोगों तक राहत और जरूरी सहायता पहुंचाई जा सके।

दूतावास के अधिकारियों के अनुसार यह पहल पूरी तरह मानवीय सहायता के उद्देश्य से की गई है और प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग युद्ध से प्रभावित नागरिकों के राहत कार्य, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी मानवीय जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments