
दिल्ली वसंत कुंज आश्रम में हंगामा: 17 छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सवालों के घेरे में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
नई दिल्ली, 24 सितंबर 2025 राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चल रहे एक आश्रम और उससे जुड़े मैनेजमेंट संस्थान से बड़ा विवाद सामने आया है। खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर कम से कम 17 छात्राओं ने यौन शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।









