
सीतामढ़ी से उठी गूंज: “वोट चोर – गद्दी छोड़!”
माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी आज विपक्षी एकजुटता और भाजपा-विरोधी हुंकार का केंद्र बन गई। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव की मौजूदगी में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने एक विशाल जनसैलाब को ऊर्जा दी। दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना से की और माता सीता से देश की सुख-समृद्धि की









