Home » National » निकाय चुनाव में बड़ा घोटाला, 80% कांग्रेस फॉर्म रिजेक्ट

निकाय चुनाव में बड़ा घोटाला, 80% कांग्रेस फॉर्म रिजेक्ट

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

चुनाव ही हाईजैक कर लिया BJP ने: माणिकराव ठाकरे”

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और गोवा, दमन और दीव व दादरा और नगर हवेली के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में प्रशासनिक स्तर पर खुली धांधली और साजिश रची गई है, ताकि बीजेपी के खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में उतर ही न सके।

माणिकराव ठाकरे ने कहा कि “BJP का एक भी फॉर्म रिजेक्ट नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस के लगभग 80% फॉर्म खारिज कर दिए गए।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ एक सुनियोजित साजिश के तहत हुआ, जिसमें स्थानीय अधिकारियों ने बीजेपी के पक्ष में काम किया। ठाकरे ने कहा कि “BJP ने अफसरों की मदद से पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया है, और इस दमनशाही से जनता त्रस्त है।”

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने 10 से 17 अक्टूबर तक नामांकन की तिथियां घोषित की थीं, लेकिन 10 अक्टूबर को आयोग की वेबसाइट पर नामांकन फॉर्म का कोई जिक्र ही नहीं था। इसके बजाय, 13 अक्टूबर को डॉक्यूमेंट्स की एक लिस्ट जारी की गई, और जब उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि “कर्मचारी चुनाव प्रशिक्षण में गए हैं।”

ठाकरे ने कहा, “जो लोग किसी तरह फॉर्म भर भी पाए, उनके फॉर्म स्क्रूटनी के दौरान बिना ठोस कारणों के रिजेक्ट कर दिए गए।” उनके मुताबिक, यह सब कुछ इस रणनीति के तहत किया गया कि विपक्ष के उम्मीदवार फॉर्म ही न भर सकें, और बीजेपी को बिना मुकाबले जीत मिल जाए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दमन और दीव व दादरा और नगर हवेली में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यहां की जनता को अपनी आवाज उठाने से वंचित किया जा रहा है, और चुनाव को “हाईजैक” कर लिया गया है।

ठाकरे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि इस चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और इसे लोकतंत्र के खिलाफ एक मिसाल के रूप में सामने लाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments