Home » International » भारत-पाक युद्ध परमाणु टकराव में बदल सकता था, मैंने रोका: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

भारत-पाक युद्ध परमाणु टकराव में बदल सकता था, मैंने रोका: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

वॉशिंगटन

23 जुलाई 2025।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया युद्ध को रोका, जो उनकी मानें तो परमाणु संघर्ष में बदल सकता था। ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष में दोनों देशों ने एक-दूसरे के कुल पाँच विमान मार गिराए थे।

ट्रंप ने कहा, “वे दोनों शक्तिशाली परमाणु राष्ट्र हैं, और वह युद्ध निश्चित तौर पर परमाणु संघर्ष में तब्दील हो जाता। और फिर क्या होता, कौन जानता? लेकिन मैंने उसे रोका।”

यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक संबंधों में अपने हस्तक्षेप का दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध संभवतः परमाणु युद्ध में बदल जाता।

“वे दोनों शक्तिशाली परमाणु देश हैं और यह सबकुछ हो सकता था, और कौन जानता है कि इसका अंत कहां होता। लेकिन मैंने उसे रोक दिया,” ऐसा दावा किया डोनाल्ड ट्रंप ने।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments