अंतरराष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | तेहरान/असालुयेह | 6 अप्रैल 2026
ईरान के दक्षिणी तटीय शहर Asaluyeh में स्थित पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से कई जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है। यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडारों में से एक South Pars gas field का प्रमुख प्रोसेसिंग हब माना जाता है।प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाकों की आवाजें दूर तक सुनी गईं और इलाके से धुआं उठता देखा गया। हालांकि अभी तक नुकसान और हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव पहले से ही चरम पर है। हाल के हफ्तों में South Pars gas field और उससे जुड़े असालुयेह क्षेत्र पर हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की घटनाएं सामने आती रही हैं।
ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक, यह इलाका ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। साउथ पार्स गैस फील्ड देश की गैस उत्पादन का बड़ा हिस्सा सप्लाई करता है और इसका असर सीधे बिजली उत्पादन और उद्योगों पर पड़ता है।
अगर इन धमाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान होता है, तो इसका असर न सिर्फ ईरान बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। पहले भी इस क्षेत्र पर हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है।
फिलहाल, ईरानी अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग व क्षति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह धमाके किसी तकनीकी खराबी का नतीजा हैं या फिर मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव का एक और खतरनाक संकेत।




