Home » Entertainment » अरिजीत सिंह ने लिया संन्यास !
Arijit Singh has retired!

अरिजीत सिंह ने लिया संन्यास !

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज 29 जनवरी 2026

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दुखद ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा ने उन्हें सपोर्ट किया और कहा कि उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है। अरिजीत सिंह के इस फैसले से खासकर म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल बढ़ सी गई है। काफी लोग जहां उनके प्लेबैक सिंगिंग से रिटारमेंट पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं काफी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोना मोहपात्रा ने उनके इस कदम को बहुत ही पॉजिटिव बताया। उनका कहना है कि अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग से पीछे हटना किसी अंत जैसा नहीं है, बल्कि यह आजादी और नए सफर की शुरुआत है। यह उनका अपना पर्सनल फैसला है और इसके पीछे पर्सनल वजहें जरूर मजबूत होंगी। सोना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि अरिजीत जैसे बड़े सिंगर ने ऐसा करके इंडस्ट्री में एक नई मिसाल दी है। पहले किसी ने खुद के लिए इतना बड़ा कदम नहीं उठाया होगा। उन्होंने लिखा, ‘खुद के लिए जगह बनाना, खुद को ढूंढना, अपनी शर्तों पर संगीत रचना और गाना यह एक बहादुरी का काम है।’

बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह के संन्यास को लेकर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपना नजरिया पेश किया है। उनका ये मानना है कि कुछ कलाकार शोर-शराबे से दूर हो जाते हैं। वो एकांत को चुनते हैं। मौन और सत्य को चुनते हैं।

महेश भट्ट ने अरिजीत सिंह के संन्यास लेने के फैसले पर दार्शनिक नजरिया रखा। उन्होंने कहा कि कुछ कलाकार लगातार दिखने की बजाय जानबूझकर पीछे हटने का विकल्प चुनते हैं।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments