Home » Sports » बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए क्या हुआ

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए क्या हुआ

बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से किया किनारा

बांग्लादेश ने बड़ा फैसला लेते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि बांग्लादेशी टीम भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी।

क्या था पूरा मामला?

बांग्लादेश काफी समय से भारत में मैच खेलने से इनकार कर रहा था। उन्होंने ICC से बार-बार वेन्यू बदलने की मांग की, लेकिन ICC ने साफ मना कर दिया।

ICC ने 21 जनवरी को बांग्लादेश को आखिरी मौका दिया – या तो भारत आओ या फिर किसी और टीम को मौका दिया जाएगा। जवाब देने के लिए 22 जनवरी तक की डेडलाइन दी गई थी।

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों के साथ मीटिंग के बाद ऐलान किया कि उन्हें ICC का रवैया मंजूर नहीं है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा, “हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। हम ICC के साथ बातचीत जारी रखेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ICC बोर्ड मीटिंग में चौंकाने वाले फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि मुस्तफिजुर का मामला अकेला नहीं है।

बुलबुल ने यह भी कहा, “ICC ने बांग्लादेश के 20 करोड़ लोगों को क्रिकेट से दूर कर दिया है। अगर हमारे जैसा देश ओलंपिक में नहीं जा रहा, तो यह ICC की नाकामी है।”

मुस्तफिजुर रहमान का मामला

हाल ही में BCCI के निर्देश पर KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर बांग्लादेश ने भारत न जाने का फैसला लिया।

ALSO READ  फुटबॉल जगत में शोक की लहर। कार दुर्घटना में पुर्तगाली खिलाड़ी डिएगो जोटा और आंद्रे सिलवा की मौत

अब क्या होगा?

T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया था, जहां इटली, वेस्टइंडीज, नेपाल और इंग्लैंड भी हैं। अब बांग्लादेश की जगह किसी नई टीम को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted