ईरान युद्ध ने अमेरिका में ट्रंप की सत्ता को दिया बड़ा झटका, चुनावी हार पर जेडी वेंस और ईरान आमने-सामने

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ का तंज—‘बॉस अगले युद्ध की तैयारी कर रहे हैं’; वेंस ने रिपब्लिकन की हार के लिए ईरान युद्ध, महंगाई और इजरायल नीति को बताया जिम्मेदार; ट्रंप अब भी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने पर अड़े
लड्डू-बर्फी के दौर में Gen Z की नई पसंद: कॉफी मिल्क केक, बिस्कॉफ बर्फी और प्रोटीन लड्डुओं से सजी दिवाली

परंपरागत मिठाइयों को मिल रहा मॉडर्न फ्लेवर का तड़का; युवा पीढ़ी के लिए फ्यूजन मिठाइयों और आकर्षक गिफ्ट बॉक्स की बढ़ती मांग, बाजार में मिलेट चिप्स, नट कुकीज और कम चीनी वाले हेल्दी गिफ्ट हैम्पर भी चर्चा में
सिखों की सुरक्षा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर बड़ी राहत, FIR दर्ज कराने की मांग इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ठुकराई

अदालत ने कहा- निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते राहुल गांधी को किसी समुदाय की चिंताओं और आशंकाओं को उठाने का अधिकार; अमेरिका यात्रा के दौरान 2023 में दिए गए बयान को लेकर याचिकाकर्ताओं ने बताया था भड़काऊ
चुनाव आयोग में तीन महीने बाद बदला फैसला: IT विभाग की DG सीमा खन्ना पर फिर बहाल हुई वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति और कैबिनेट सचिव तक मामला पहुंचने के बाद आयोग ने जारी किया नया आदेश; 28 जुलाई को हटाई गई निगरानी व्यवस्था फिर लागू, अब वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त पवन कुमार शर्मा के माध्यम से आगे बढ़ेंगी IT विभाग की फाइलें
छह साल से जेल, मुकदमे की रफ्तार पर सवाल! शरजील इमाम ने जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली दंगों की कथित बड़ी साजिश के UAPA मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शरजील इमाम; अभियोजन के 900 से अधिक गवाहों और अब तक गवाही शुरू न होने का हवाला देकर मांगी जमानत, 47 गवाह संरक्षित श्रेणी में
अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा विस्तार, €2.56 अरब में खरीदेगी डच कंपनी Evos

नीदरलैंड की Evos B.V. में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी अडानी पोर्ट्स; यूरोप के लिक्विड स्टोरेज बाजार में पहली बड़ी एंट्री, एम्स्टर्डम-रॉटरडैम-एंटवर्प, हैम्बर्ग और भूमध्यसागरीय क्षेत्र के रणनीतिक टर्मिनल मिलेंगे
इंडोनेशिया में फोन टैपिंग कांड से सियासी और सैन्य हलचल, पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो की अदालत में गवाही के दौरान हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की टेलीफोन बातचीत कथित तौर पर इंटरसेप्ट किए जाने के मामले में तीन वरिष्ठ जनरल हिरासत में; इनमें सेना के पूर्व प्रमुख जनरल लिस्त्यो सिगित प्रबोवो भी शामिल, जिन्हें पिछले महीने राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी दी गई थी
पुरानी दिल्ली में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो शव बरामद; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा, शीश महल में सुबह हुआ हादसा; स्थानीय लोगों ने दमकल टीम पहुंचने से पहले चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री के आदेश पर एमसीडी ने सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित दो अधिकारियों को किया निलंबित।
चेर्नल्लूर लग्जरी कार हादसा: नाबालिग की जमानत बरकरार, पुलिस और अभियोजन पर अदालत की कड़ी फटकार

न्यायाधीश कविता गंगाधरन ने नाबालिग के खिलाफ FIR दर्ज करने के कानूनी आधार पर उठाए गंभीर सवाल; कहा- सात साल या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में ही किशोर के खिलाफ FIR दर्ज करने का प्रावधान, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की अनदेखी और अनिवार्य सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट न देने पर भी जताई नाराजगी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पुर्तगाल से विदाई का ऐलान, 23 साल का सुनहरा सफर खत्म

146 गोल, 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और रिकॉर्डों का अंबार; 41 साल की उम्र में कहा—अब पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी अगली पीढ़ी को सौंपने का वक्त आ गया है