होर्मुज में फिर गरजी अमेरिकी ताकत, ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हमला; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर सैन्य कार्रवाई में बदलता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई करीब एक महीने बाद हुई है और इसे क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका की पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई बताया जा रहा है। ईरान में अर्ध-सरकारी मीडिया ने लारक द्वीप के आसपास धमाकों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी है। होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा और समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, इसलिए यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रह सकता।