प्रिंस एंड्र्यू–एप्स्टीन कांड: नये ईमेल्स ने खोली 14 साल पुरानी परतें, घबराए एंड्र्यू बोले—“I can’t take any more of this”
नये खुलासों ने एक बार फिर ब्रिटिश शाही परिवार, अमेरिकी राजनीति और जेफ़री एप्स्टीन सेक्स ट्रैफिकिंग कांड को झंझोड़ दिया है। अमेरिका में डेमोक्रेट सांसदों द्वारा जारी किए गए हजारों पन्नों के दस्तावेज़ों में वह ईमेल भी शामिल है जिसमें एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर—जिन्हें दुनिया “प्रिंस एंड्र्यू” के नाम से जानती है—ने 2011 में एप्स्टीन और गिस्लेइन…
