नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने आज मुंगेर में प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने X पर लिखा, “आज देश समेत बिहार का युवा पेपर लीक से परेशान है। परीक्षाओं में भीषण धांधली है, फर्जीवाड़ा है, लेकिन वोट चोर सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य साफ है: हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे।” राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष और पेपर लीक की बार-बार होने वाली घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, “देश के छात्र पेपर लीक से त्रस्त हैं, वोट चोर सरकार चोरी में व्यस्त है।”
राहुल गांधी का यह बयान बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर एक बड़े आंदोलन की ओर इशारा करता है। उनके इस दौरे और बयान से बिहार की सियासत में फिर से हलचल मचने की संभावना है।
#RahulGandhi #PaperLeak #Bihar #Elections
#ABCNationalNews #NationalNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #DailyNews #TopHeadlines #PoliticalNews #CurrentAffairs #EconomyNews #InternationalNews #ViralNews #NewsAnalysis #FactCheck #TrustedNews #UnbiasedNews #GroundReporting #StayInformed #NewsThatMatters






