वाशिंगटन 17 सितम्बर 2025
व्हाइट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय भड़क उठे जब ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने उनसे अमेरिकी विदेश नीति को लेकर तीखा सवाल पूछ लिया। ट्रंप ने पत्रकार के सवाल पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी और कहा, “आप ऑस्ट्रेलिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं।” ट्रंप ने पत्रकार की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि इस तरह के सवाल विदेशी देशों के हित में नहीं होते हैं और इससे दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया से जुड़े कुछ मुद्दों पर जब सवाल आया, तो ट्रंप का रवैया अचानक आक्रामक हो गया। उन्होंने पत्रकार से कहा कि ऐसे प्रश्न मीडिया द्वारा संवेदनशील माहौल बनाते हैं और इससे ऑस्ट्रेलिया की छवि व हितों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के संबंध मजबूत हैं, लेकिन अनावश्यक सवालों से विवाद और भ्रम फैल सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से तीखे सवालों पर इस तरह की प्रतिक्रिया देते रहे हैं। हालिया घटना से यह साफ है कि वे अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के कड़े सवालों पर आक्रामक रुख अपनाने से नहीं कतराते हैं।





