Home » National » WATCH VIDEO — देश का सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक CM सरमा, असम देगा सजा : राहुल गांधी

WATCH VIDEO — देश का सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक CM सरमा, असम देगा सजा : राहुल गांधी

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

राष्ट्रीय/ असम | ABC NATIONAL NEWS | गुवाहाटी / नई दिल्ली | 5 अप्रैल 2026

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री करार दिया है। राहुल गांधी ने बोकाजन, तिताबर, बिश्वनाथ चारियाली और अन्य जगहों पर अपनी रैलियों में कहा कि हिमंता सरमा और उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में नंबर एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर असम को एक “लैंड एटीएम” बना दिया है, जहां सरकारी जमीनें लोगों से छीनकर बड़े-बड़े कार्पोरेट्स और उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। राहुल गांधी का कहना है कि हजारों बीघा जमीन इस तरह से कॉर्पोरेट्स को दी गई है, जिससे असम की जनता को भारी नुकसान हो रहा है। राहुल ने कहा कि सरमा ने भ्रष्टाचार में अपने परिवार को शामिल कर के बहुत बड़ी गलती कर ली है, अब पूरा परिवार सजा भुगतेगा।

राहुल गांधी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि असम की जनता इस भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी और सजा तय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमंता सरमा अभी घमंड में हैं और खुद को “मिनी मोदी” समझ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। राहुल ने कहा, “कांग्रेस सरकार बनने पर कोई भी भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा। हिमंता सरमा को जनता के सामने जवाब देना पड़ेगा और वे चुप होकर माफी मांगने की स्थिति में पहुंच जाएंगे।” यह बयान असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आया है, जहां 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आक्रामक रणनीति का हिस्सा बता रही है।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार पर और गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन खेड़ा ने दावा किया कि हिमंता सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन अलग-अलग देशों – संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र (Egypt) और एंटीगुआ एंड बारबुडा (Antigua & Barbuda) – के एक्टिव पासपोर्ट हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन पासपोर्टों की फोटोकॉपी भी दिखाई और सवाल उठाया कि भारत में सिंगल सिटिजनशिप का कानून होने के बावजूद किसी भारतीय नागरिक के पास तीन विदेशी पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें छिपी हुई विदेशी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए।

पवन खेड़ा के आरोपों में सबसे बड़ा दावा 52,000 करोड़ रुपये से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि रिनिकी भुइयां सरमा के नाम अमेरिका के वायोमिंग राज्य में Asset Collective LLC नाम की कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका कुल वैल्यूएशन लगभग 34.67 बिलियन डॉलर (करीब 52,000 करोड़ रुपये) है। खेड़ा के अनुसार इस कंपनी में हिमंता बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी और उनके बेटे को मेंबर बताया गया है। कंपनी का मकसद अमेरिका में होटल बिजनेस शुरू करना है। इसके अलावा दुबई में भी अघोषित संपत्तियों का जिक्र किया गया है। पवन खेड़ा ने मांग की कि इन संपत्तियों को चुनावी हलफनामे में छिपाने के कारण हिमंता बिस्वा सरमा को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराया जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आने पर ED, CBI जैसी एजेंसियों से इन आरोपों की सख्त जांच कराई जाएगी।

राहुल गांधी के इन बयानों और पवन खेड़ा के आरोपों ने असम की राजनीति को पूरी तरह गर्मा दिया है। कांग्रेस इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की लड़ाई बता रही है और कह रही है कि असम की जनता अब बदलाव चाहती है। राहुल गांधी ने रैलियों में बार-बार दोहराया कि हिमंता सरमा की सरकार ने जनता को धोखा दिया है और राज्य की संपत्ति लुटाई जा रही है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे भ्रष्टाचारियों को कोई भी सुरक्षा नहीं मिलेगी और जनता की सजा तय है। इस पूरे विवाद को कांग्रेस आगामी 9 अप्रैल 2026 के असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी मजबूत चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रही है।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments