Home » National » गुजरात में वोट चोरी का पर्दाफाश – कांग्रेस का धमाका, बीजेपी में हड़कंप!

गुजरात में वोट चोरी का पर्दाफाश – कांग्रेस का धमाका, बीजेपी में हड़कंप!

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

अहमदाबाद, 30 अगस्त 2025

गुजरात की सियासत आज कांग्रेस के इस विस्फोटक खुलासे से थर्रा गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने दावा किया कि राज्य की वोटर लिस्ट में 62 लाख से अधिक फर्जी वोटर मौजूद हैं। यह कोई साधारण लापरवाही नहीं बल्कि लोकतंत्र की नींव को हिला देने वाली सुनियोजित वोट डकैती है। इस भंडाफोड़ ने बीजेपी की कथित जीत की सच्चाई को सामने ला दिया है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नवसारी से निकला सच – वोटर लिस्ट का 40% हिस्सा जांचा गया, 12.3% फर्जी निकले!

अमित चावड़ा ने खुलासा किया कि कांग्रेस ने जांच की शुरुआत नवसारी लोकसभा की चौर्यासी विधानसभा सीट से की। यहां कुल 6,09,592 मतदाता पंजीकृत हैं। कांग्रेस ने इनमें से 2,40,000 मतदाताओं की जांच की और परिणाम हैरतअंगेज रहे। लगभग 12.3% यानी करीब 30,000 वोटर डुप्लीकेट, फर्जी या संदिग्ध पाए गए। सिर्फ एक विधानसभा सीट में यह आंकड़ा इतना बड़ा है तो पूरे गुजरात की तस्वीर कितनी भयावह होगी, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं।


एक आदमी – अनेक वोट! लोकतंत्र का गला घोंट रही बीजेपी

चावड़ा ने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत है “एक आदमी, एक वोट” लेकिन गुजरात में बीजेपी ने इस सिद्धांत का मजाक बना दिया है। “यहां हो रहा है – एक आदमी, अनेक वोट! यह सिर्फ वोट चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी ने जिस ‘वोट चोरी’ की पोल खोल की शुरुआत की थी, अब उसी आंदोलन को गुजरात कांग्रेस आगे बढ़ा रही है।”

राहुल गांधी की पहल – बिहार में वोटर अधिकार यात्रा बना जनसैलाब

अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले देशभर में वोट चोरी और फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया। इसी कड़ी में बिहार में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा ने ऐतिहासिक रूप ले लिया है। इस यात्रा में जनता का सैलाब उमड़ रहा है और हर जिले, हर कस्बे में लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं। बिहार की जनता बीजेपी की इस चुनावी साजिश को खुलकर बेनकाब कर रही है और अब गुजरात से उठी यह लहर पूरे देश में फैलने वाली है।

चुनाव आयोग क्यों चुप? बीजेपी क्यों बौखलाई?

अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वह चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक डेटा से लिए गए हैं। उन्होंने सवाल किया, “अगर यह आंकड़े गलत हैं तो चुनाव आयोग खुद सामने आकर सफाई क्यों नहीं देता? आखिर क्यों बीजेपी के नेता आयोग से ज्यादा बोल रहे हैं? उन्हें किस बात का डर है?” चावड़ा का कहना है कि बीजेपी नेताओं की बौखलाहट इस बात का सबूत है कि उनकी पूरी चुनावी जीत फर्जी वोटरों पर टिकी है।

कांग्रेस की चुनौती – 182 सीटों की होगी पूरी जांच

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि यह जांच यहीं खत्म नहीं होगी। गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट खंगाली जाएगी। अगर नवसारी जैसी ही गड़बड़ी बाकी सीटों पर भी मिली, तो गुजरात का चुनावी नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा। “हम हर सीट पर सच सामने लाएंगे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की लड़ाई है।”

जनता का गुस्सा, कांग्रेस का संकल्प – लोकतंत्र की रक्षा होगी

इस खुलासे ने गुजरात की जनता को झकझोर दिया है। लोग अब खुलेआम सवाल पूछ रहे हैं कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है या बीजेपी की कठपुतली? कांग्रेस ने साफ कहा है कि अगर आयोग कार्रवाई नहीं करता, तो यह लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी। “गुजरात की जनता बीजेपी की वोट डकैती को कभी माफ नहीं करेगी।”

यह सच अब छुपने वाला नहीं। राहुल गांधी की पहल से शुरू हुई वोट चोरी की पोल खोल यात्रा बिहार से होते हुए गुजरात पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में यह लहर पूरे देश को हिला देगी। सवाल सिर्फ इतना है – क्या चुनाव आयोग ईमानदारी से लोकतंत्र की रक्षा करेगा या बीजेपी के दबाव में चुप्पी साधे रहेगा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments