Home » National » “I Love Muhammad” पोस्ट पर बवाल: गांधीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी, कई हिरासत में

“I Love Muhammad” पोस्ट पर बवाल: गांधीनगर में दुकानों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी, कई हिरासत में

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

गांधीनगर, 25 सितंबर 2025 

गुजरात के गांधीनगर जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी युवक ने अपने अकाउंट पर “I Love Muhammad” लिखकर पोस्ट डाली। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव फैल गया और देर रात दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएँ हुईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर स्थानीय लोग भड़क गए। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इस बीच, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments