Home » National » शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार, ‘COMPROMISED PM’ पर आवाज उठाना देशभक्ति: राहुल गांधी

शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार, ‘COMPROMISED PM’ पर आवाज उठाना देशभक्ति: राहुल गांधी

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज | नई दिल्ली | 24 फरवरी 2026

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध भारत की ऐतिहासिक लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है और हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार भी। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई। उनके मुताबिक देशहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है, न कि अपराध।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है, जिसका असर किसानों और टेक्सटाइल सेक्टर पर पड़ सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर पारदर्शिता जरूरी है और जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर भी चिंता जताई और इसे असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना देशभक्ति है और लोकतंत्र में विरोध की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments