Home » National » JNU प्रकरण : उमर और शरजील वाली सोच को कुचल दिया जाएगा : देवेंद्र फडणवीस — WATCH VIDEO

JNU प्रकरण : उमर और शरजील वाली सोच को कुचल दिया जाएगा : देवेंद्र फडणवीस — WATCH VIDEO

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

अमरनाथ प्रसाद | मुंबई 8 जनवरी 2026

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगे थे। यह नारे सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय से उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के कारण छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए लगाए थे। नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि वीडियो में जो आवाज है वह ओरिजिनल हैै या एडिटेड है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोषी छात्रों एवं यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों को निलंबित, निष्कासित, बर्खास्त किए जाने के बारे में कड़ा फैसला लेने की बात की थी। इस मुद्दे पर बीजेपी में आक्रोश है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गहरी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सख्त से सख्त कदम उठाए जाने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि टुकड़े टुकड़े गैंग और उमर खालिद व शरजील इमाम जैसी सोच को कुचल दिया जायेगें

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जेएनयू को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जेएनयू में शरजील इमाम की सोच को आगे बढ़ाने वालों के इरादों को निस्तनाबूद कर दिया जाएगा। फडणवीस के इस बयान को कानून-व्यवस्था और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तौर पर देखा जा रहा है। बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज हो गई है।

इधर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने को लेकर मांग की है। गौरतलब है कि कथित वीडियो में मोदी और शाह के कब्र खुदने जैसी बातें की गई थीं। जहां तक कथित वीडियो के ऑडियो का सवाल है तो जब कन्हैया कुमार के छात्र अध्यक्ष रहते हुए टुकड़े टुकड़े गैंग की बात हुई थी तो उस वीडियो में यह साबित हो गया था कि वॉयस ओवर कर के वीडियो में एडिट किया गया था। अतः यह जरूरी नहीं कि वीडियो पर एकतरफा राय बना ली जाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments