Home » Sports » ICC बांग्लादेश को दे सकता है बड़ी सजा, बैन की तैयारी
ICC बांग्लादेश को दे सकता है बड़ी सजा

ICC बांग्लादेश को दे सकता है बड़ी सजा, बैन की तैयारी

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने T20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से स्पष्ट मना कर दिया है। हालांकि विश्व कप से उनकी बेदखली की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन ICC जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकता है। BCB की जिद और नियमों की अनदेखी की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ICC का अल्टीमेटम और BCB की जिद

दो दिन पहले ICC ने बांग्लादेश को साफ शब्दों में कह दिया था कि उन्हें अपने T20 वर्ल्ड कप मैच भारत में ही खेलने होंगे। अंतिम निर्णय के लिए एक दिन की मोहलत दी गई थी, जो समाप्त हो चुकी है। इस बीच BCB ने अपने खिलाड़ियों के साथ बैठक की और फिर स्पष्ट कर दिया कि वे टीम को भारत नहीं भेजेंगे। इसके बाद बांग्लादेश की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे बांग्लादेश

ICC इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रहा है। ANI ने ICC सूत्रों के हवाले से बताया है कि यदि BCB अभी भी अपनी टीम भारत भेजने को तैयार नहीं होता, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन जय शाह इस समय दुबई स्थित ICC मुख्यालय में हैं, जहां रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वर्षों तक याद रखेगा।

बैन की तलवार लटकी बांग्लादेश के सिर पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर प्रतिबंध भी लगा सकता है, जिससे टीम आने वाले कई वर्षों तक किसी भी ICC टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेगी। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि BCB सरकारी हस्तक्षेप के तहत काम कर रहा है, जो ICC नियमों का उल्लंघन है। अतीत में भी जब किसी देश के क्रिकेट बोर्ड पर सरकारी नियंत्रण का पता चला है, तो उसे प्रतिबंधित किया गया है। क्या बांग्लादेश के साथ भी यही होगा, यह समय बताएगा।

स्कॉटलैंड की एंट्री का इंतजार

T20 विश्व कप के संदर्भ में, हालांकि BCB ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है, लेकिन ICC ने अभी तक आधिकारिक रूप से बांग्लादेश की बेदखली या स्कॉटलैंड की प्रविष्टि की घोषणा नहीं की है। किसी भी समय ICC इस बारे में बड़ा ऐलान कर सकता है। आने वाले कुछ घंटे बांग्लादेश क्रिकेट के लिए निर्णायक साबित होंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments