Home » National » दो बार बेहोश होने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, हालत पर नजर

दो बार बेहोश होने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, हालत पर नजर

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

सुमन कुमार | नई दिल्ली | 13 जनवरी 2026

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 74 वर्षीय धनखड़ पिछले सप्ताह दो बार बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने चिकित्सा जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी। धनखड़ 10 जनवरी की रात घर में वॉशरूम में गए थे, तभी वे दो बार बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत AIIMS लाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद पाया कि स्वास्थ्य के गहन परीक्षण की जरूरत है, इसलिए भर्ती करने का निर्णय लिया गया। धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था और उसने इसका कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताया था। उसके बाद से उनकी सार्वजनिक उपस्थिति कम थी। इस साल फिर से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी सामने आने के बाद उन्हें विशेषज्ञों के पास जांच के लिए लाया गया।

डॉक्टर अब उन्हें लगातार निगरानी में रख रहे हैं और MRI सहित अन्य जांचें कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि बेहोशी के पीछे क्या वजह है। फिलहाल अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। परिवार द्वारा भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

धनखड़ की सेहत को लेकर यह पहली बार गंभीर चिंता नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई बार चिंता जताई गई है, जिसमें सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान अचानक कमजोरी या बेहोश होना भी शामिल रहा है। इसीलिए डॉक्टरों को लगता है कि पूरी तरह से जांच और देखरेख आवश्यक है ताकि आगे की समीक्षा सही ढंग से की जा सके।

अस्पताल के डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति को स्थिर बताया है, लेकिन आगे की जांच और परीक्षण से ही यह पता चलेगा कि उन्हें और किस तरह के इलाज की जरूरत पड़ेगी। धनखड़ के परिवार और समर्थकों ने समाज से उनकी सेहत को लेकर दुआ करने की अपील की है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments