
मेघालय कोयला खदान विस्फोट : मरने वालों की संख्या 30 हुई
एबीसी नेशनल न्यूज | शिलांग | 11 फरवरी 2026 मेघालय के East Jaintia Hills जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब खदान के भीतर मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद कई श्रमिक मलबे में दब गए।









