
वाराणसी की दालमंडी में ध्वस्तीकरण से उठी तीखी आग: रोज़गार, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत बचाने को सड़क पर उतरे लोग
स्मृति मिश्रा । काशी 27 नवंबर 2025 धर्मनगरी काशी—जिसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है—इन दिनों सड़क चौड़ीकरण के नाम पर चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य को लेकर भारी तनाव, विरोध और दर्द से गुजर रही है। वाराणसी की दालमंडी गली, जो सदियों से अपनी जीवंत बाज़ार संस्कृति, पान, गलियों की अनूठी पहचान और व्यापारिक








