
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 40 करोड़ की कोकीन जब्त: सुपरहीरो कॉमिक्स में छिपाकर लाया गया नशा, एक गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की बेंगलुरु ज़ोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 4.006 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹40 करोड़ आंकी गई है। यह कोकीन दो भारी सुपरहीरो कॉमिक्स/मैगजीन के आवरण में अत्यंत चतुराई से छिपाई गई थी। खास इनपुट पर









