
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: वाशिंगटन पहुँची वाणिज्य मंत्रालय की टीम, नीति आयोग ने सुझाए रणनीतिक मंत्र
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय वार्ता के लिए वाशिंगटन पहुँच चुका है, जहाँ व्यापार से जुड़े विभिन्न अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। यह दौरा ऐसे समय









