
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए कांग्रेस की बैठक कल
पटना/नई दिल्ली 7 अक्टूबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस पार्टी की चुनाव समिति (Election Committee) ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए 8 अक्टूबर को अहम बैठक बुलाने का ऐलान किया है। यह बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर होगी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।









