
तेजस्वी : किसानों को फ्री बिजली-MSP की गारंटी, सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी खत्म होगा ‘दलाली राज’
पटना 4 नवंबर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के रण में नेताओं के वादे और घोषणाएं तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किसानों और सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर किसानों को मुफ्त बिजली








