रेलवे निर्माण में भारत का वैश्विक उदय: ‘मेक इन इंडिया’ से ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ तक
भारतीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के वडोदरा स्थित सावली में एल्सटॉम के अत्याधुनिक निर्माण केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने रेलवे रोलिंग स्टॉक निर्माण की प्रक्रियाओं, रख-रखाव प्रणालियों और नवाचार की दिशा में हो रहे प्रयासों की गहन समीक्षा की। उन्होंने एल्सटॉम की उस रणनीति की सराहना की जिसमें हर ऑर्डर के…
