दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ किया जाए — बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधार पर उठाई मांग
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2025 राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग एक बार फिर से राष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ गई है। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक विस्तृत पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि देश की राजधानी का नाम अब ‘दिल्ली’ की बजाय ‘इंद्रप्रस्थ’ रखा जाए।…
