Home » National » अहिंसा पर वार: 2 अक्टूबर से पहले लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई

अहिंसा पर वार: 2 अक्टूबर से पहले लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

लंदन/नई दिल्ली | 30 सितंबर 2025

महात्मा गांधी, जिनके विचारों ने दुनिया को अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया, उनकी प्रतिमा पर हमला कर दिया गया। लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर स्थित गांधी की प्रतिमा को अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना ठीक 2 अक्टूबर से पहले हुई है, जब भारत सहित पूरी दुनिया गांधी जयंती मनाने की तैयारी में है।

ब्रिटिश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रतिमा के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। भारतीय समुदाय और गांधी समर्थकों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह सिर्फ महात्मा गांधी पर हमला नहीं बल्कि अहिंसा और विश्व शांति की विचारधारा पर सीधा वार है।

भारतीय उच्चायोग ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ब्रिटिश सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना को “गहरी चिंता का विषय” बताया है और कहा है कि गांधी की प्रतिमा पर हमला भारत की भावनाओं का अपमान है। महात्मा गांधी की प्रतिमा 2015 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लंदन के प्रतिष्ठित पार्लियामेंट स्क्वायर में अनावरण की गई थी। यह स्थल गांधी और उनकी अहिंसा की विचारधारा की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक माना जाता है।

अब इस तोड़फोड़ ने न केवल भारतीय समुदाय बल्कि ब्रिटिश समाज में भी आक्रोश पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “नफरत और असहिष्णुता का चेहरा” बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments