Home » Blog » बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चिंताजनक — भारत सरकार सख्त रुख अपनाए : इमरान प्रतापगढ़ी

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चिंताजनक — भारत सरकार सख्त रुख अपनाए : इमरान प्रतापगढ़ी

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

अवधेश कुमार | 22 दिसंबर 2025

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से सख्त और स्पष्ट लहजे में बात करे। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य और लोकतांत्रिक देश में धर्म या पहचान के आधार पर नफरत और हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह केवल किसी एक देश का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि मानवता और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत, जो हमेशा मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करता रहा है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाए।

इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहे कि वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की जान-माल और सम्मान की पूरी सुरक्षा हो। राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि चुप्पी अक्सर अत्याचार को बढ़ावा देती है। ऐसे में जरूरी है कि भारत सरकार स्पष्ट संदेश दे कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments