Home » National » सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: भारत विकास परिषद ने बच्चों को बांटे कंबल, पर्यावरण का भी दिया संदेश

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: भारत विकास परिषद ने बच्चों को बांटे कंबल, पर्यावरण का भी दिया संदेश

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

एबीसी नेशनल न्यूज | 30 जनवरी 2026

नई दिल्ली। भारत विकास परिषद, पूर्वी प्रान्त, दिल्ली की ओर से जैन कन्या मिडिल स्कूल, कैलाश नगर में एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ गया। कार्यक्रम के तहत ठंड से बचाव के लिए विद्यालय के बच्चों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें कपड़े के थैले, कॉपियां और पेंसिल भी दी गईं, ताकि प्लास्टिक का कम उपयोग हो और पढ़ाई के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़े।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंदर सिंह लवली, विधायक गांधी नगर एवं चेयरमैन, यमुनापार विकास बोर्ड रहे। उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, शिक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों और कमजोर वर्गों के लिए ऐसे सेवा कार्य समाज को मजबूत बनाते हैं।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के आयोजक श्री विपुल जैन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और सेवा भावना के कारण यह आयोजन अनुशासित, उपयोगी और प्रेरक बन सका।

भारत विकास परिषद, पूर्वी प्रान्त, दिल्ली ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाजसेवा का मतलब केवल मदद करना नहीं, बल्कि बच्चों को संवेदनशील, शिक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना भी है।

परिषद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विद्यालय प्रबंधन, कार्यकर्ताओं और सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments