[the_ad id="179"]
Home » National » छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी: 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 49 पर था 1 करोड़ का इनाम

छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी: 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 49 पर था 1 करोड़ का इनाम

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 

 छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में एक अभियान के दौरान 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 49 पर कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई वांछित कैडर भी शामिल हैं, जिनकी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां तलाश कर रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी नक्सली बीजापुर और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि लगातार सुरक्षा बलों की दबिश, सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति तथा समाज की ओर से बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों ने हथियार डालने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को पुनर्वास योजना के तहत सुविधाएं और मुख्यधारा में जुड़ने के अवसर दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार की नीति साफ है – जो हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा और सम्मान दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *