Home » National » कांग्रेस : बेरोज़गारी और वोट चोरी का गहरा रिश्ता, युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल रही मोदी सरकार

कांग्रेस : बेरोज़गारी और वोट चोरी का गहरा रिश्ता, युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल रही मोदी सरकार

Facebook
WhatsApp
X
Telegram

नई दिल्ली, 23 सितंबर 

 कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आज भारत के युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है, और इसका सीधा संबंध वोट चोरी से है। पार्टी का आरोप है कि जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोज़गार और अवसर देना होता है। लेकिन भाजपा ने कभी भी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीते, बल्कि संस्थाओं को कैद कर और वोट चोरी कर सत्ता में बने रहने का रास्ता चुना है।

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि इसी वजह से आज देश में बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच चुकी है। नौकरियाँ घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएँ चरमरा गई हैं और देश का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। हर बड़ी भर्ती या परीक्षा भ्रष्टाचार और पेपर लीक की कहानियों से जुड़ जाती है। मेहनत करने वाले, सपने देखने वाले युवा बार-बार निराश हो रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे युवाओं की उम्मीदों और समस्याओं की जगह सिर्फ अपनी पीआर मशीनरी, सेलेब्रिटीज़ से गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे को बढ़ाने में व्यस्त हैं। देश का युवा मेहनत करता है और संघर्ष करता है, लेकिन मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है — युवाओं की उम्मीदें तोड़ना और उन्हें हताश करना।

पार्टी ने यह भी कहा कि अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं है, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। क्योंकि जब तक चुनाव ईमानदारी से नहीं होंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार बढ़ते ही रहेंगे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी — अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments