[the_ad id="179"]

आज से महंगा हुआ दूध! अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, अब हर लीटर पर खर्च करने होंगे 2 से 4 रुपये ज्यादा

12 नवंबर से नई कीमतें लागू। अमूल गोल्ड 4 रुपये और ताजा 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। मदर डेयरी ने भी दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए।

किसान तीन महीने काम करते हैं, बाकी नौ महीने ताश खेलते और शराब पीते हैं! बयान पर घिरे बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने मांगी माफी

रीवा के बीजेपी सांसद ने किसानों के कामकाज पर की थी टिप्पणी। किसान संगठनों और कांग्रेस के विरोध के बाद बोले—किसानों का अपमान करने का इरादा नहीं था, मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।

राजीव गांधी की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक? सोनिया ने किताब में खोले वीपी सिंह और चंद्रशेखर सरकार के दौर के राज

राष्ट्रीय | ABC NATIONAL NEWS | नई दिल्ली | 12 नवंबर 2026 क्या राजीव गांधी की जान बचाई जा सकती थी? क्या उनकी सुरक्षा में हुई कथित लापरवाही ने देश को एक पूर्व प्रधानमंत्री से वंचित कर दिया? क्या तत्कालीन वीपी सिंह और चंद्रशेखर सरकार ने राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की चिंताओं […]

कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनना क्या अपराध है? करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजने पर उठे सवाल, जानिए पूरा मामला

कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को भेजा नोटिस। आरोप है कि कुरान की पवित्र आयत को फैशन के तौर पर पेश किया गया। लेकिन कानून में धार्मिक आयत वाला आभूषण पहनना अपने आप में अपराध नहीं है। असली सवाल है—क्या किसी धर्म की आयत को पहनना धार्मिक भावनाएं आहत करने के बराबर है?

कैंसर के इलाज के लिए सोनिया गांधी ने टाटा मेमोरियल के बजाय मिलान को क्यों चुना? आत्मकथा में किया खुलासा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love में बताया कि उन्होंने स्तन कैंसर का इलाज मिलान और रॉटरडैम में कराया था। अस्थमा, एलर्जी और रैली में गिरने से कंधा टूटने की घटना का भी किया जिक्र।

टाटा प्लांट में तीन मजदूरों की मौत से Apple की भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर सवाल, सुरक्षा व्यवस्था फिर चर्चा में

तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कारखाने में तीन ठेका कर्मचारियों की मौत; भारत में बन रहे दुनिया के करीब 25 फीसदी iPhone, लेकिन तेजी से बढ़ते उत्पादन के साथ सुरक्षा और कामकाज की चुनौतियां भी सामने आईं।

पढ़े-लिखे और काबिल लोगों के बीच असहज महसूस करते हैं मोदी? सोनिया गांधी ने RSS की विचारधारा पर भी उठाए सवाल

सोनिया ने अपनी किताब में लिखा—मोदी की पृष्ठभूमि को उनकी PR टीम ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया हो सकता है, लेकिन उन्होंने एक वंचित दुनिया से निकलकर RSS में अपनी जगह बनाई। खुद सोनिया भी दिल्ली के बड़े लोगों के बीच कई बार असहज महसूस करती थीं।

विजय सरकार गिराने की फिर साजिश? विधायकों से अकेले मिले CM, बोले—दूसरों के ऑफर में मत फंसना!

तमिलनाडु में छह महीने पुरानी TVK सरकार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल; मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने करीब पौने तीन घंटे तक विधायकों से की मुलाकात, ज्यादातर से अलग-अलग बात की; एक विधायक बोला—‘ऐसा लगा जैसे बिग बॉस के घर में हैं और हम पर नजर रखी जा रही है’